प्रशासनमध्य प्रदेशराज्यरीवा

कलेक्टर की अध्यक्षता में एनकॉर्ड समिति की बैठक संपन्न

कलेक्टर की अध्यक्षता में एनकॉर्ड समिति की बैठक संपन्न

शैक्षणिक संस्थाओ में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के संबंध में जागरूक करें- कलेक्टर

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . जिले में नशामुक्त वातावरण बनाने एवं बच्चों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से प्रत्येक शैक्षणिक संस्थाओ में विद्यार्थियों को जागरूक किया जाए। उक्त आशय के निर्देश कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एनकार्ड समिति की बैठक को संबोधित करते हुए दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया तथा नशीले पदार्थों की रोकथाम एवं जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की गई।

बैठक में कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने निर्देश दिए कि विद्यालयों के बाहर 100 मीटर की परिधि में संकेतक लगाया जाना सुनिश्चित करें ताकि उस परिधि में पान, गुटखा एवं अन्य नशीले पदार्थाे से संबंधित दुकानों एवं ठेलों आदि के संचालन के विरूध्द कार्यवाही की जा सके। उन्होने नशीले पदार्थाे के विक्रय व उनके उपयोग को प्रतिबंधित करने के लिए प्रशासन , पुलिस एवं स्कूशल शिक्षा विभाग के संयुक्त दल व्दारा लगातार भ्रमण करने के भी निर्देश दिए । कलेक्टर ने कहा कि जिले में नशा मुक्त एवं पुर्नवास केंद्र स्थापना के लिए प्रस्ताव शासन स्तर को प्रेषित किया जाए। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागों से कहा कि दीवार लेखन, पोस्टर, बैनर एवं अन्य जनजागरूकता माध्यमों के जरिए आमजन को भी नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि समाज की सहभागिता से ही नशामुक्त वातावरण का निर्माण संभव है। बैठक में अपर कलेक्टर पीके पांडेय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम, एसडीएम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी ,एसडीम हनुमना राजेश मेहता, डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्र, सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button