
मऊगंज में दशहरा समारोह आज, आयोजित होगा श्री हनुमान लीला नाट्य
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
जिले में विजयादशमी पर्व के अवसर पर 20 अक्टूबर को सिंचाई विभाग कॉलोनी मैदान में दशहरा समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में रावण दहन के साथ श्री हनुमान लीला नाट्य की मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगी।
कार्यक्रम में मऊगंज विधायक श्री प्रदीप पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे एवं पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। नगर परिषद अध्यक्ष श्री बृजवासी पटेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
दशहरा समारोह के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि नागरिक उत्साहपूर्वक पर्व में शामिल हो सकें और कार्यक्रम का आनंद ले सकें। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से दशहरा समारोह में सहभागिता कर श्री हनुमान लीला नाट्य की सांस्कृतिक प्रस्तुति का आनंद लेने की अपील की है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने दशरहा आयोजन स्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



