
केन्द्रीय जेल में गोवर्धन पूजा पर की गई गौ-वंश की पूजा-अर्चना
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . गोवर्धन पूजा के अवसर पर केन्द्रीय जेल रीवा की जेल गौशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि जेल में पदस्थ अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा गौ-शाला में रह रहे गौ-वंशों को गुड़, गो-ग्रास, फल तथा मिष्ठान खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद समस्त अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति में गौ-वंश की पूजा-अर्चना की गई। समस्त अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा गौ-शाला को आत्मनिर्भर बनाने हेतु संकल्प लिया गया। गोवर्धन पूजा के अवसर पर जेल अधीक्षक द्वारा व्याख्यान देकर कृष्ण लीलाओं का वर्णन किया गया और गौ-माता के महत्व पर प्रकाश डाला गया, साथ ही गोमय एवं पंचगव्य के उत्पादों के उपयोग हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस भव्य आयोजन में उप जेल अधीक्षक संजीव कुमार गेंदले, उप जेल अधीक्षक श्याम सिंह कुशवाह और प्रहरी/गौ-पालक बीरबल सरयाम सहित समस्त जेल स्टॉफ का योगदान सराहनीय रहा।
।


