
सीतामढ़ी: एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के लिए दिए निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्यदिवस जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी ने कार्यालय में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान एसपी ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया। साथ ही शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

