प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

मतदाता सूची के संबंध में दावा-आपत्तियां 11 दिसंबर तक

मतदाता सूची के संबंध में दावा-आपत्तियां 11 दिसंबर तक

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

 रीवा  निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले की सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जा चुका है। इसे एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर तैयार किया गया है। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार बेक ने बताया कि मतदाता सूची में किसी मतदाता का नाम शामिल करने के लिए कोई दावा अथवा किसी मतदाता के नाम शामिल नाम के संबंध में कोई भी आपत्ति हो या किसी प्रविष्टि के संबंध कोई आपत्ति हो तो इस संबंध में आगामी 11 दिसम्बर तक निर्धारित फार्म भरकर बीएलओ को आवेदन दिया जा सकता है। प्राप्त दावे-आपत्तियों का 28 दिसम्बर तक निराकरण किया जाएगा। मूल मतदाता सूची में पूरक मतदाता सूची शामिल करके इसका अंतिम रूप से प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म 6, नाम हटाने के लिए फार्म 7 तथा मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टियों में संशोधन, स्थानांतरण और बिना संशोधन के एपिक कार्ड के लिए फार्म 8 भरकर 11 दिसम्बर तक बीएलओ को प्रस्तुत किया जा सकता है। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को नाम जोड़ने, नाम हटाने, प्रविष्टियों में संशोधन और स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप, ईसीआई नेट एप, वोटर पोर्टल तथा एनव्हीएसपी पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध ऑनलाइन फार्म 6, 7 एवं 8 में आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button