रीवा

उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन कार्यों का लिया जायजा    

उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन कार्यों का लिया जायजा 

  

रीवा अनिल सिंह. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने नगर भ्रमण के दौरान लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन संयुक्त कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थि‍त अधिकारियों को भवन का शेष निर्माण कार्य एक माह में पूरा कराने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराकर भवन का विधिवत लोकार्पण कराएं। लोक निर्माण विभाग के नवीन परिसर में सभी प्रमुख कार्यालय संचालित होने लगेंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने व्यंकट क्लब परिसर में निर्माणाधीन क्लब भवन का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने भवन का शीघ्र लोकार्पण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय लोक निर्माण विभाग तथा हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button