रीवा

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान हो रहा है संचालित    

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान हो रहा है संचालित

 

रीवा अनिल सिंह: गांधी जयंती 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जिलों में “दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान” संचालित हो रहा है। प्रदेश में दुग्धोत्पादन के लक्ष्य को दोगुना करने हेतु शासन द्वारा इस महत्वाकांक्षी अभियान को तीन चरण में कियान्वित किया जा रहा है। इस अभियान अन्तर्गत पशुपालन विभाग के अमले एवं मैत्री कार्यकर्ताओं द्वारा पशुपालक को गृह भेंट देकर पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य एवं पशु प्रजनन (नस्ल सुधार) हेतु जागरूक किया जा रहा है।

 

अभियान अंतर्गत 10 एवं 10 से अधिक गाय/भैंस वंश के पशु पालक के मध्य गृह भेंट प्रदान की जावेगी। अभियान में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये हैं। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले में “दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान” अन्तर्गत पर्यवेक्षण करने के लिये एस.डी.एम. तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को अपने कार्यक्षेत्र के प्रत्येक विकासखंड के न्यूनतम चार ग्रामों का भ्रमण के निर्देश दिये हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा भी न्यूनतम तीन ग्रामों का भ्रमण किया जाकर पर्यवेक्षण किया जायेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button