
‘कन्सिव नेचुरली कॉन्फ्रेंस (सीएनसी)’ बनी आशा की किरण —श्रीमती सायली कल्पेश वैद्य और सुंदर वेलनेस सेंटर ने आयोजित किया भारत का सबसे बड़ा फर्टिलिटी इवेंट
पुणे विशाल सिंह : भारत का सबसे बड़ा एक दिवसीय फर्टिलिटी और वेलनेस इवेंट ‘कन्सिव नेचुरली कॉन्फ्रेंस (सीएनसी)’ पुणे के बानेर स्थित बंतारा भवन में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में 1,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। 5 अक्टूबर 2025 को सुंदर वेलनेस सेंटर की निदेशक श्रीमती सायली कल्पेश वैद्य ने इस अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया, जो उन दंपतियों, पुरुषों और महिलाओं के लिए समर्पित था जो प्राकृतिक तरीकों से गर्भधारण (टीटीसी) की कोशिश कर रहे हैं।
यह कॉन्फ्रेंस योग, आयुर्वेद और सकारात्मक मानसिक ऊर्जा (मैनिफेस्टेशन) के माध्यम से प्रजनन क्षमता को सशक्त करने और स्वास्थ्यपूर्ण जीवनशैली अपनाने पर केंद्रित रही।

कार्यक्रम की शुरुआत आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ हुई। श्रीमती सायली कल्पेश वैद्य और सुंदर वेलनेस सेंटर की टीम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, इसके बाद गायत्री मंत्र का जाप किया गया। उद्घाटन सत्र में श्रीमती वैद्य ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस की संकल्पना एक रिट्रीट के दौरान उनके मन में कैसे आयी। उन्होंने प्राकृतिक तरीकों से सफल गर्भधारण करने वाले दंपतियों के अनुभव साझा करने के लिए एक मंच बनाने का विचार रखा, ताकि अन्य इच्छुक दंपतियों को मार्गदर्शन मिल सके।
कॉन्फ्रेंस के दौरान विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान सत्रों का आयोजन किया गया। श्री कल्पेश वैद्य ने ताड़ासन और प्राणधारणा के साथ अनुलोम-विलोम प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए प्रतिभागियों की सहभागिता बढ़ाई। ‘ॐ’ मंत्र के उच्चारण से पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संचार हुआ।

“ब्रिथ, बिलिव, कन्सिव्ह” थीम के तहत श्रीमती सायली कल्पेश वैद्य ने विश्वास और सकारात्मक सोच की शक्ति पर बल दिया। उन्होंने एक प्रेरक प्रसंग साझा किया जिसमें एक वृद्ध दंपति ने उन्हें सिखाया कि संबंध बनाए रखने के लिए परस्पर निर्भरता कितनी आवश्यक है। उन्होंने महार्षि पतंजलि के सिद्धांतों के अनुसार ध्यान और आध्यात्मिकता को जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।
कॉन्फ्रेंस में प्रतिभागियों को कुंडलिनी मुद्रा का अभ्यास कराया गया, जो पुरुष और महिला ऊर्जा के संतुलन में सहायक है। श्रीमती वैद्य ने अपने 90-डेज़ माइंडफुल फर्टिलिटी प्रोग्राम और विभिन्न रिट्रीट्स के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि यह प्रोग्राम योग, ध्यान, शुद्धि क्रिया, आहार, फर्टिलिटी अफर्मेशन और भावनात्मक स्वास्थ्य सत्रों के माध्यम से दंपतियों की प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।

कार्यक्रम के दौरान उनके विद्यार्थियों के वीडियो प्रशंसापत्र भी प्रदर्शित किए गए, जिनसे यह स्पष्ट हुआ कि श्रीमती वैद्य के मार्गदर्शन से कई दंपतियों ने प्राकृतिक रूप से स्वस्थ संतान प्राप्त की। मंच पर उन माता-पिता को भी आमंत्रित किया गया जो श्रीमती वैद्य के कोर्स से लाभान्वित हुए थे। इन अनुभवों ने अन्य प्रतिभागियों के मन में भी नई उम्मीद जगाई।
कार्यक्रम के एक विशेष क्षण में, श्रीमती सायली कल्पेश वैद्य ने अपनी नवीनतम पुस्तक “उत्तम संततीसाठी योग” का विमोचन किया। इस पुस्तक में गर्भधारण के चारों चरणों के लिए योग, ध्यान और सकारात्मक पुष्टि (अफर्मेशन) के व्यावहारिक मार्गदर्शन को विस्तार से बताया गया है।
कॉन्फ्रेंस के अंतिम सत्र में “कन्सिव नेचुरली विथ अ होलिस्टिक अप्रोच” विषय पर पैनल चर्चा हुई, जिसमें सुंदर वेलनेस सेंटर के विशेषज्ञों ने फर्टिलिटी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए बताया कि मानसिक शांति, संतुलित आहार और नियमित योगाभ्यास से प्राकृतिक गर्भधारण संभव है।
‘कन्सिव नेचुरली कॉन्फ्रेंस (सीएनसी)’ केवल एक इवेंट नहीं बल्कि एक सकारात्मक सामाजिक संदेश भी रही — कि माता-पिता बनने का आनंद हर व्यक्ति के लिए संभव है, यदि वह योग, ध्यान, आयुर्वेद और आशावादी जीवनशैली को अपनाए।


