पूणे

जागतिक वरिष्ठ नागरिक दिवस कार्यक्रम संपन्न

जागतिक वरिष्ठ नागरिक दिवस कार्यक्रम संपन्न

 

पुणे,  (सोहन सिह ):जागतिक वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय समाज कल्याण उपायुक्त कार्यालय, पुणे विभाग तथा सहायक आयुक्त समाज कल्याण कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सामाजिक न्याय भवन, विश्रांतवाड़ी, पुणे में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की क्षेत्रीय उपायुक्त श्रीमती वंदना कोचुरे, सहायक आयुक्त श्री विशाल लोंढे, वरिष्ठ नागरिक संघों और संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, गृहप्रमुख, गृहपाल, समाजकार्य महाविद्यालयों के प्राध्यापक तथा छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

अपने उद्बोधन में श्रीमती कोचुरे ने कहा कि “प्रशासन के लिए वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना सौभाग्य की बात है। समाज सेवा में उनका उत्साह, ऊर्जा और निरंतर योगदान सराहनीय है।”

 

श्री विशाल लोंढे ने कहा कि “समाज में वरिष्ठ नागरिकों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है और समाज कल्याण विभाग हमेशा उनके सहयोग और कल्याण के लिए तत्पर रहेगा।”

 

कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले दिलीप पवार, चंद्रकांत महामुनी, दशरथ भालेराव, शामकाका पेशवे, चंदा मानकर, चारुता कडुरकर और वैजयंती जगताप सहित इंटरनेशनल लॉज्युटी सेंटर, पुणे और हेल्पेज इंडिया संस्थाओं का सम्मान किया गया।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें ससून सर्वोपचार रुग्णालय, पुणे और जिला शल्य चिकित्सालय, औंध के वैद्यकीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button