रीवा

ऊर्जा मंत्री आज आयेंगे रीवा

ऊर्जा मंत्री आज आयेंगे रीवा

 

 रीवा विशाल समाचार. ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 8 अक्टूबर को अल्प प्रवास पर रीवा आयेंगे। ऊर्जा मंत्री 8 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे जबलपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 6.30 बजे रीवा पहुंचेगे। ऊर्जा मंत्री गोड़हर में श्री अमृत सिंह के निवास पहुंचकर उनके माता जी के निधन पर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देंगे तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। ऊर्जा मंत्री शाम 7 बजे रीवा से कार द्वारा सतना प्रस्थान करेंगे। ऊर्जा मंत्री सतना रेलवे स्टेशन से रात 8.50 बजे महाकौशल ट्रेन से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button