उप मुख्यमंत्री आज जाएंगे अनूपपुर
रीवा विशाल समाचार. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 19 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे रीवा से प्रस्थान कर अनूपपुर जिले के परासी ग्राम दोपहर 12.30 बजे पहुंचेंगे जहाँ वह विधायक श्री बिसाहूलाल सिंह के निवास पर शोक संवेदना प्रकट करेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 1.45 बजे अनूपपुर जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे तदुपरांत शहडोल रवाना होंगे। श्री शुक्ल दोपहर बाद 3.45 बजे शहडोल में जिला चिकित्सालय का भ्रमण कर निरीक्षण करेंगे तदुपरांत शाम 5.30 बजे रीवा प्रस्थित होंगे।


