रीवा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का रीवा एयरपोर्ट में हुआ आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का रीवा एयरपोर्ट में हुआ आत्मीय स्वागत

चित्रकूट व सतना के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अल्प प्रवास पर मुख्यमंत्री पहुंचे रीवा

 

रीवा विशाल समाचार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सतना एवं चित्रकूट के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिये वायुयान द्वारा रीवा एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री जी के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल भी रीवा पहुंचे। रीवा एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री का विधायक इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, महामंत्री श्री राजेश पाण्डेय, डीआईजी हेमंत चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहित जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री जी का आत्मीय स्वागत किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का भी एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button