दीपावली पर्व पर बंद रहेगा व्हाइट टाइगर सफारी
रीवा विशाल समाचार संवाददाता: संभाग का प्रमुख पर्यटन स्थल महाराजा मार्तण्ड सिंह जू देव व्हाइट टाइगर सफारी दीपावली के पर्व पर 20 अक्टूबर को बंद रहेगा। इस संबंध में संचालक व्हाइट टाइगर सफारी ने बताया कि 20 अक्टूबर को पर्यटकों के लिए व्हाइट टाइगर सफारी पूरी तरह से बंद रहेगा। इसके दूसरे दिन 21 अक्टूबर को पर्यटकों के लिए व्हाइट टाइगर सफारी निर्धारित समय के अनुसार खुलेगा।


