रीवा

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का तीन दिन तक शिविर लगाकर शत प्रतिशत निराकरण करायें – कलेक्टर

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का तीन दिन तक शिविर लगाकर शत प्रतिशत निराकरण करायें – कलेक्टर

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने राजस्व अधिकारियों सहित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि तीन दिन तक शिविर लगाकर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण करायें। कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने गूगल मीट के माध्यम से एसडीएम सहित सभी राजस्व अधिकारियों से शिकायतों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि 50 दिवस से अधिक तथा चालू माह की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करायें। ऐसी कोई भी शिकायत न हो जिसे अटेण्ड न किया गया हो साथ ही शिकायतों के संबंध में प्रतिवेदन अवश्य दर्ज करें। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि हल्कों में आयोजित कैंप में वह स्वयं भी उपस्थित रहें तथा मानीटरिंग करें। शून्य निराकरण करने वाले पटवारियों को नोटिस भी जारी करें। उन्होंने राजस्व न्यायालयों में समय सीमा के बाहर के प्रकरणों में आदेश पारित कर संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व विभाग सहित जनपद स्तर व नगरीय निकाय एवं विभागीय अधिकारी शिकायतों के निराकरण हेतु शिविर के उपरांत निराकृत प्रकरणों के संबंध में आगामी टी.एल. बैठक में प्रतिवेदन लेकर स्वयं उपस्थित रहें। उन्होंने आरसीएमएस में लंबित प्रकरणों का निराकरण कर एक सप्ताह में प्रगति लाने के निर्देश दिये। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। वीसी के माध्यम से राजस्व अधिकारी, सीएमओ तथा जनपद के सीईओ भी जुड़े रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button