रीवा

मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से कार्बाइड गन से पीड़ितों के उपचार के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से कार्बाइड गन से पीड़ितों के उपचार के दिए निर्देश

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता: प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने कमिश्नर तथा कलेक्टर्स को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्बाइड गन से पीड़ितों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि कार्बाइड गन का उपयोग करते समय घायल हुए पीड़ितों को समुचित उपचार की सुविधा दें। उन्हें आवश्यक जाँच और दवाएं उपलब्ध कराएं। यदि आवश्यक हो तो गंभीर रोगी को एयर एंबुलेंस की सहायता से बड़े अस्पतालों में भेजने की व्यवस्था करें। इसके साथ-साथ कार्बाइड गन की बिना लाइसेंस के बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें। इसके विक्रय और भण्डारण पर प्रतिबंध लगाएं। त्यौहारों और विवाह समारोहों में भी कार्बाइड गन का उपयोग प्रतिबंधित करें। विस्फोटक बिक्री के लाइसेंस धारकों की दुकानों और गोदाम का निरीक्षण करके अवैध रूप से भण्डारित कार्बाइड गन तथा अन्य विस्फोटकों के पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करें। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कमिश्नर कार्यालय से कमिश्नर बीएस जामोद, डीन मेडिकल कालेज डॉ सुनील अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला, संयुक्त आयुक्त सुदेश मालवीय तथा संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी बैठक में शामिल हुईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button