रीवा

विधिक साक्षरता शिविर में न्यायाधीशों ने दी विधिक जानकारी

विधिक साक्षरता शिविर में न्यायाधीशों ने दी विधिक जानकारी

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रीवा के तत्वाधान में मुफ्त एवं सक्षम विधि सेवाएँ प्रदान करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज और महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु जो आर्थिक या किसी अन्य विषम कारण से न्याय प्राप्त करने से वंचित रहते हैं, के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रधान न्यायाधीश श्री राकेश मोहन प्रधान के संरक्षण एवं निर्देशन के तहत आयोजित हुआ। ये शिविर स्वर्गीय बृजराज सिंह तिवारी स्मृति हायर सेकेंडरी स्कूल मनिकवार पीएम श्री सहित सरस्वती शिशु मंदिर, गांधी पब्लिक स्कूल, कृष्णा पब्लिक स्कूल, विवेक ज्योति स्कूल, शासकीय माध्यमिक विद्यालय हिनौती, शासकीय माध्यमिक विद्यालय शुकुलगवां एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलहाई में लगाए गए।

 

शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती शिवानी शर्मा ने छात्र-छात्राओं को कानून के विभिन्न विषयों की जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश श्री समीर मिश्रा ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध आदि के बारे में बताया। न्यायिक दंडाधिकारी श्री यश अबिद्रा द्वारा विभिन्न अपराधों से जागरूकता एवं बचाव की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा अधिकारी श्री अभय मिश्रा ने प्राधिकरण के उद्देश्यों को बताया। राजकुमार सिंह तिवारी ने न्यायाधीशगणों का आभार व्यक्त कर विद्यार्थियों को विधिक जानकारी दी। शिविर में प्राचार्य अमरजीत तिवारी सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रधानाध्यापक, गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button