जिला वाटर शेड विकास सलाहकार समिति की बैठक आज
मऊगंज विशाल समाचार. कलेक्टर मऊगंज एवं मिशन लीडर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 वाटर शेड विकास के तहत गठित जिला वाटर शेड विकास सलाहकार समिति की बैठक 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से कलेक्टर कार्यालय मऊगंज में आयोजित की गयी है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने संबंधित अधिकारियों व समिति के सदस्यों से बैठक में उपस्थिति की अपेक्षा की है।


