रीवा

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की मतदाताओं से अपील

जिस भी मतदान केंद्र की मतदाता सूची में आपका नाम है, वहाँ के बीएलओ से तुरंत संपर्क करें

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की मतदाताओं से अपील

 

रीवा विशाल समाचार:. निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान करके बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटाइजेशन का काम तेजी से जारी है। इसमें न केवल ईआरओ और एईआरओ की टीमें बल्कि ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय, महिला बाल विकास विभाग तथा राजस्व विभाग की टीमें भी कार्य कर रही हैं।

इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है। कलेक्टर ने वीडियो संदेश में कहा है कि मतदाता सुनिश्चित करें कि उनका नाम मतदाता सूची में रहे। जिस भी मतदान केंद्र की मतदाता सूची में आपका नाम है, वहाँ के बीएलओ से तुरंत संपर्क करें। आपके घर में जो गणना पत्रक दिए गए हैं, उन्हें भरकर अपने बीएलओ को अवश्य जमा करा दें। जो गणना पत्रक भरे हुए प्राप्त होंगे उन्हीं के आधार पर मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार होगा और उन्हीं लोगों के नाम आगे मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। यदि किसी मतदाता को गणना पत्रक भरने में या यह समझने में दिक्कत आ रही है कि उनका नाम 2003 की मतदाता सूची में कहाँ पर था तो उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। बीएलओ को 2003 की मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई है। मतदाता बीएलओ की मदद से अपना सीरियल नंबर (क्रम संख्या) और पार्ट नंबर (भाग संख्या) बहुत आसानी से ढूंढ सकते हैं। कलेक्टर ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने घर के सभी मतदाताओं के फॉर्म भरकर जल्द से जल्द अपने बीएलओ को जमा कराएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button