कलेक्टर मऊगंज आज करेंगे मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा
मऊगंज विशाल समाचार. मऊगंज जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन 21 नवम्बर को सुबह 11 बजे से आयोजित बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा करेंगे। बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई है। अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय ने सभी एसडीएम, नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी, बीएलओ पर्यवेक्षक तथा सेक्टर आफीसरों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। बैठक में गणना पत्रक के डिजिटाइजेशन की समीक्षा की जाएगी।


