रीवारिपोर्ट

लेखा प्रशिक्षण का सत्र एक दिसम्बर से आवेदन आज तक आमंत्रित

लेखा प्रशिक्षण का सत्र एक दिसम्बर से आवेदन आज तक आमंत्रित

 

रीवा विशाल समाचार. लेखा प्रशिक्षण का नियमित सत्र एक दिसम्बर से 15 फरवरी 2026 तक प्रारंभ हो रहा है। लेखा प्रशिक्षण शाला के प्राचार्य विश्वम्भर प्रसाद चतुर्वेदी ने बताया कि लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन 25 नवम्बर से तक स्वीकार किए जाएंगे। अर्द्धशासकीय विभाग के प्रशिक्षणार्थियों को दो हजार रुपए का चालान संबंधित शीर्ष 0070 अन्य प्रशासनिक सेवाएं 800 अन्य प्राप्तियाँ 00-101-0000-00 में जमा कर आवेदन पत्र कार्यालय में जमा करना होगा। इस प्रशिक्षण में वही लिपिक वर्गीय कर्मचारी सम्मिलित हो सकेंगे जिनकी सेवा नियमित रूप से एक वर्ष या इससे अधिक हो। साथ ही वह मध्यप्रदेशा शासन के वित्त विभाग के नवीन विभागीय परीक्षाओं की व्यवस्था विषयक आदेश के अनुसार पात्र हों। लेखा प्रशिक्षण शाला में प्रवेश एवं परीक्षा तथा अग्रिम वेतन वृद्धि के सबंध में शासन द्वारा समय-समय पर जारी नियम और निर्देश मान्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button