संभाग स्तरीय नजूल भूमि निर्वर्तन समिति की बैठक आज
रीवा (विशाल समाचार). कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद की अध्यक्षता में 27 नवम्बर को संभाग स्तरीय नजूल भूमि निर्वर्तन समिति की बैठक आयोजित की गई है। कमिश्नर कार्यालय में अपरान्ह 4.30 बजे से आयोजित बैठक में रीवा एवं सिंगरौली जिला नजूल भूमि निर्वर्तन समिति द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों पर निर्णय लिया जायेगा। बैठक में कलेक्टर रीवा एवं सिंगरौली सहित संयुक्त संचालक नगर एवं ग्राम निवेश तथा जिला पंजीयक उपस्थित रहेंगे।
