रीवा

विश्व दिव्यांग दिवस पर लैपटाप वितरण कार्यक्रम आज  

विश्व दिव्यांग दिवस पर लैपटाप वितरण कार्यक्रम आज  

रीवा विशाल समाचार. विश्व दिव्यांग दिवस 3 दिसम्बर को मनाया जाता है। जिले में विश्व दिव्यांग दिवस पर दोपहर एक बजे मानस भवन रीवा में लैपटाप वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल होंगे। अध्यक्षता सांसद श्री जनार्दन मिश्र करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, विधायक सेमरिया श्री अभय मिश्रा, विधायक त्योंथर श्री सिद्धार्थ तिवारी, विधायक मनगवां श्री नरेन्द्र प्रजाप‍ति, महापौर नगर निगम रीवा श्री अजय मिश्रा तथा अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती नीता कोल उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन और सामाजिक न्याय विभाग द्वारा किया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button