रीवा

सीईओ जिला पंचायत ने खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण

सीईओ जिला पंचायत ने खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण

 

रीवा विशाल समाचार: जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण के दौरान गंगेव जनपद अन्तर्गत दुअरा-1 धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री गुर्जर ने निरीक्षण करते हुए कहा कि किसानों से निर्धारित मात्रा में धान लें। खरीदी केन्द्र में पर्याप्त तौलकांटे की व्यवस्था करें जिससे किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम खरीदी केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध कराएं। समिति प्रबंधक तथा खरीदी केन्द्र प्रभारियों को निर्देश देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि किसानों से उपार्जित धान को व्यवस्थित स्टैगिंग कराकर रखें। उपार्जित धान का समय पर परिवहन कराकर सुरक्षित भण्डारण कराएं। धान लेते समय गुणवत्ता की निगरानी अवश्य करें। उपार्जित धान को गोदाम में पहुंचाकर स्वीकृति पत्रक जारी कराएं जिससे किसान को समय पर भुगतान हो सके। निरीक्षण के समय संबंधित अधिकारी तथा किसान उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button