कलेक्टर आज करेगी टीएल पत्रों की समीक्षा
रीवा विशाल समाचार: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल 12 जनवरी को टीएल पत्रों तथा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करेगी। बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे से आरंभ होगी। बैठक में धान उर्पाजन, खाद वितरण, ई-आफिस व्यवस्था की भी समीक्षा की जायेगी। सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं।


