रीवा

देव भूमि पचमठा में बीहर आरती के आयोजन से लोगों को

देव भूमि पचमठा में बीहर आरती के आयोजन से लोगों को

जोड़ने का कार्य हो रहा है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

बीहर आरती कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री

 

रीवा विशाल समाचार. अयोध्या धाम के श्री राममंदिर में रामलला की प्रांणप्रतिष्ठा के द्वितीय वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विगत शाम श्रीराम दरबार परिवार द्वारा देवभूमि पचमठा में माँ बीहर आरती में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल शामिल हुए तथा अपने उद्बोधन में कहा कि बीहर आरती के आयोजन से सनातन के दृढ़ता मिल रही है और लोगों को जोड़ने का कार्य भी हो रहा है। आज के ऐतिहासिक दिन में हम सभी साक्षी बन रहे हैं।

श्री शुक्ल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी संस्कृति व सनातन को दृढ़ता प्रदान करते है। श्रीराम दरबार के सदस्य प्रशंसा के पात्र हैं जिन्होंने बीहर आरती आरंभ की और अब यह दिव्य व भव्य तौर पर प्रतिदिन आयोजित हो रही है। शंकराचार्य जी के देश को एक सूत्र में बांधने के उद्देश्य की पूर्ति में रामदरबार के सदस्य सफल हो रहे हैं। उन्होंने आरती स्थल के विस्तार के साथ ही हाई मास्क लाइट लगाये जाने सहित अन्य कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूजन अर्चन किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय सहित रामदरबार के सदस्य तथा बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button