
विधानसभा अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना
रीवा (MP):विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरौनी निवासी पार्टी पदाधिकारी भास्कर गौतम उर्फ लाल जी के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। श्री गौतम की पत्नी उर्मिला गौतम की बिजली का करेंट लगने की दुर्घटना में कुछ दिनों पूर्व दुखद मृत्यु हो गयी थी। विधानसभा अध्यक्ष ने श्री गौतम तथा उनके परिजनों को सांत्वना दी। इस अवसर जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राहुल गौतम, श्री सुरेन्द्र सिंह चंदेल, श्री बृजेन्द्र गुप्ता, श्री संजय सोनी उपस्थित रहे।

