एस०एन०ए स्पर्श मॉड्यूल में लंबित भुगतान पर कड़ा रुख, कई प्रखंडों के एलएसबीए कर्मियों का मानदेय स्थगित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
उप विकास आयुक्त–सह–उपाध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, सीतामढ़ी श्री संदीप कुमार द्वारा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत कार्यरत प्रखंड समन्वयक (एलएसबीए) एवं कार्यपालक सहायक (एलएसबीए) के मानदेय भुगतान को अगले आदेश तक स्थगित रखने का निर्देश दिया गया है।
उक्त निर्णय एस०एन०ए स्पर्श मॉड्यूल में दिए गए आवंटन के विरुद्ध लंबित राशि भुगतान को गंभीरता से लेते हुए लिया गया है। जानकारी के अनुसार बोखड़ा, सोनबरसा, नानपुर, पुपरी, बेलसंड, रीगा, रुन्नीसैदपुर, डुमरा एवं परिहार प्रखंडों में आवंटित राशि के सापेक्ष भुगतान लंबित पाया गया, जिसे अनुशासनहीनता का द्योतक माना गया है।
उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यह स्थिति सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली है। इसे कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता की श्रेणी में रखते हुए संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कड़ा प्रशासनिक रुख अपनाया गया है।
इसी क्रम में पुपरी एवं रुन्नीसैदपुर के प्रखंड समन्वयकों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकार की अनुशंसा के बिना प्रखंड मुख्यालय से अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लेते हुए उनसे स्पष्टीकरण पूछने के साथनो वर्क नो पे के आधार पर उनके दो दिन के मानदेय कटौती करने का निर्देश दिया गया है।


