आईटीआई में लघु अवधि कोर्स के लिये आवेदन आमंत्रित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . शासकीय संभागीय आईटीआई में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत लघु अवधि पाठ¬क्रम प्रारंभ किए जा रहे हैं। ये सभी कोर्स वर्तमान उद्योगों की मांगों को ध्यान में रखते हुए बनाए गए है जिससे युवाओं को परंपरागत कौशल के साथ साथ नई तकनीकों से भी जोड़ा जा सके। इस योजना के अंतर्गत इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नीशियन, कारपेंटर, इंटरनेट ऑफ थिंग्स सॉफ्टवेयर, एनालिस्ट तथा ब्यूटी वेलनेस कंसल्टेंट कोर्स प्रारंभ किए जा रहे हैं। इन सभी कोर्स की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया संस्थान में प्रारंभ हो चुकी है। प्रवेश के लिये आयु सीमा 15 से 45 वर्ष है। युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता 10वीं व 12वीं के अनुसार एलिजिबल कोर्स में प्रवेश ले सकते है जिसके लिए आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से कर सकते है। इस योजना की प्रशिक्षण अवधि 3 से 4 महीने की रहेगी तथा यह प्रशिक्षण पूर्णतः नि: शुल्क है।


