कोषालय में देयक प्रस्तुतीकरण के संबंध में प्रशिक्षण आज
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा कोषालय में प्रस्तुत किये जाने वाले देयकों के संबंध में सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का प्रशिक्षण 24 फरवरी को आयोजित किया गया है। कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में अपरान्ह 3 बजे से आयोजित प्रशिक्षण में मध्यप्रदेश कोषालय संहिता के वित्तीय नियमों के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण दिया जायेगा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने प्रशिक्षण में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को स्थापना/लेखा संबंधी लिपिक के साथ उपस्थिति के निर्देश दिये हैं।


