प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में 28 मार्च को मेधा सम्मान व पीसीएस मार्गदर्शन कार्यक्रम, मेधावी छात्रों को मिलेगा सम्मान

सीतामढ़ी में 28 मार्च को मेधा सम्मान व पीसीएस मार्गदर्शन कार्यक्रम, मेधावी छात्रों को मिलेगा सम्मान

सीतामढ़ी में 28 मार्च को मेधा सम्मान एवं पीसीएस मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित होगा। मेधावी छात्रों का सम्मान और अभ्यर्थियों को तैयारी के टिप्स दिए जाएंगे।

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:सीतामढ़ी बिहार

सीतामढ़ी, । जिले के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने एवं युवाओं को लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 28 मार्च (शनिवार) को समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

इस कार्यक्रम में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान पीसीएस की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा की रणनीति, समय प्रबंधन, अध्ययन पद्धति तथा संसाधनों के बेहतर उपयोग के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें सही दिशा प्रदान करना है।

आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों से कार्यक्रम में भाग लेकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।

#Sitamarhi #PCS #Students #EducationNews #CareerGuidance #BiharNews #MeritAward #ExamPreparation

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button