
छात्राओं का किया गया एचपीवी वैक्सीनेशन
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . जिले में किशोरियों के स्वास्थ्य को सुरक्षित करने विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर के बचाव के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत दो विद्यालयों सेंट्रल एकेडमी रीवा और जेंटल शेफर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल बैकुंठपुर में टीकाकरण दल द्वारा 14 और 15 वर्ष की आयु की छात्राओं का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाना है। विशेषज्ञों के अनुसार यह टीका भविष्य में महिलाओं के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने में अत्यंत कारगर साबित होता है। प्रशासन और स्कूल प्रबंधन के समन्वय से इस अभियान में सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है
।



