प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

कलेक्टर ने दिए कर्मचारी संगठनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा :कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के साथ परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित मान्यता प्राप्त 18 संगठनों के पदाधिकारियों ने पूर्व से निर्धारित एजेंडा बिंदुओं के अनुसार अपने-अपने संवर्ग की समस्याओं और मांगों को कलेक्टर के समक्ष विस्तार से रखा। कर्मचारी संगठनों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित सभी संबंधित जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इन एजेंडा बिंदुओं का सूक्ष्मता से परीक्षण करें और नियमानुसार उनका अति शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें तथा इसी माह पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों का कल्याण प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर सुधीर कुमार बेक सहित जिले के विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। कर्मचारी संगठनों की ओर से मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश संयुक्त महामंत्री डॉ. कृष्णराज सिंह सहित सभी 18 संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कर्मचारी संगठन की तरफ से मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ रीवा संभाग के संभागीय सचिव डॉ. गोविन्द नारायण श्रीवास्तव ने प्रशासन के प्रति आभार प्रदर्शन किया। बैठक में समस्त कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने बैठक के आयोजन के लिए कलेक्टर के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button