
बॉन्फिलियोली ट्रांसमिशंस लिमिटेड का आईपीओ 15 अक्टूबर 2026 को खुलेगा
558 से 586 रुपये प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड
फ्लोर प्राइस इक्विटी शेयर्स की फेस वैल्यू (₹10 प्रति शेयर) का 55.8 गुना है, और कैप प्राइस इक्विटी शेयर्स की फेस वैल्यू (₹10 प्रति शेयर) का 58.6 गुना है।
बिड/ऑफर गुरुवार, 15 अक्टूबर, 2026 को खुलेगा और सोमवार, 19 अक्टूबर, 2026 को बंद होगा (“बिड डेट्स”)
एंकर इन्वेस्टर बिड/ऑफर पीरियड बुधवार, 14 अक्टूबर, 2026 को होगा।
बोली कम से कम 25 इक्विटी शेयर्स के लिए और उसके बाद 25 इक्विटी शेयर्स के मल्टीपल में लगाई जा सकती हैं (“बिड्स की संख्या”)
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान बिड महाराष्ट्र
बॉन्फिलियोली ट्रांसमिशंस लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक इश्यू (आईपीओ) गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को बंद होगा।
कंपनी ने इसके लिए प्रति इक्विटी शेयर 558 से 586 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। एंकर निवेशक 14 अक्टूबर को बोली लगा सकेंगे।
आईपीओ में निवेशक न्यूनतम 25 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। इसके बाद 25 शेयरों के गुणक में बोली लगाई जा सकेगी। शेयरों का अंकित मूल्य 10 रुपये प्रति शेयर है। इस आधार पर इश्यू का न्यूनतम मूल्य अंकित मूल्य का 55.8 गुना और अधिकतम मूल्य 58.6 गुना है।
इस इश्यू में कंपनी के प्रवर्तक शेयरधारक बॉन्फिलियोली एस.पी.ए. की ओर से 4,32,39,042 इक्विटी शेयरों तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। यानी इस आईपीओ के तहत मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे।
बॉन्फिलियोली ट्रांसमिशंस लिमिटेड भारत में मैकेनिकल और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल पावर ट्रांसमिशन तथा औद्योगिक ड्राइव समाधान उपलब्ध कराने वाली प्रमुख प्रौद्योगिकी-आधारित कंपनियों में शामिल है। कंपनी विभिन्न उद्योगों और अंतिम उपयोग वाले बाजारों के लिए उच्च सटीकता वाले गियर मोटर, गियरबॉक्स और ड्राइव सिस्टम का निर्माण करती है। ये उत्पाद कई औद्योगिक प्रक्रियाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं।
कंपनी की पहचान वैश्विक स्तर पर स्थापित बॉन्फिलियोली ब्रांड से जुड़ी है, जिसकी दुनिया भर में लगभग 70 वर्षों से उपस्थिति है। भारत में कंपनी 25 वर्षों से अधिक समय से कारोबार कर रही है। इटली में मुख्यालय वाली इसकी प्रवर्तक कंपनी बॉन्फिलियोली एस.पी.ए. मैकेनिकल और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल पावर ट्रांसमिशन तथा औद्योगिक ड्राइव समाधान के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियों में शामिल है।
आईपीओ के तहत पेश किए जाने वाले इक्विटी शेयर बीएसई लिमिटेड और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड में सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है।
इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, बीएनपी पारिबा, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड और जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड हैं।



