
पुणे के २२,५०० मिलियनेयर परिवार और बढ़ता ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) इकोसिस्टम पारंपरिक तथा नई पीढ़ी के धन निर्माता के विविध आधार को दर्शाते हैं
पुणे में बढ़ते व्यावसायिक परिवारों, उद्यमियों और वैश्विक अनुभव वाले कर्मचारियों तक पहुंचने पर जोर
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे, : गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के वेल्थ मैनेजमेंट व्यवसाय, गोदरेज वेल्थ ने आज पुणे में प्रवेश करने की घोषणा की। मुंबई के बाद महाराष्ट्र में यह कंपनी का दूसरा कार्यालय है। यह विस्तार कंपनी की राष्ट्रीय विकास रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वर्ष २०३१ तक एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) को ₹१ लाख करोड़ तक पहुंचाने और ३५ व्यावसायिक केंद्रों में अपनी उपस्थिति स्थापित करने का लक्ष्य है।
पुणे एक विशिष्ट और परिपक्व मार्केट है। मार्च २०२६ तक लगभग ₹३.१४ लाख करोड़ के म्यूचुअल फंड AUM के साथ पुणे भारत का चौथा सबसे बड़ा म्यूचुअल फंड मार्केट है। शहर में करीब २२,५०० मिलियनेयर परिवार हैं, जो इसके बढ़ते संपत्ति स्तर को दर्शाते हैं। पुणे को एक मजबूत मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोटिव और इंजीनियरिंग आधार के साथ-साथ ५०० से अधिक जीसीसी और बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम का भी लाभ प्राप्त है। इस स्टार्टअप इकोसिस्टम ने वर्ष २०२५ में ४५० मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की पूंजी जुटाई। ये सभी क्षेत्र मिलकर पारंपरिक व्यावसायिक परिवारों, उद्यमियों और वैश्विक अनुभव वाले कर्मचारियों के बीच संपत्ति के विविध स्रोत तैयार कर रहे हैं।
गोदरेज वेल्थ के मनीष शाह, नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर,गोदरेज वेल्थ और एमडी एवं सीईओ, गोदरेज कैपिटल ने कहा, “भारत में संपत्ति निर्माण का दायरा व्यापक और अधिक विविध हो रहा है तथा पारंपरिक वित्तीय केंद्रों से आगे बढ़कर उद्यमिता और इनोवेशन से संचालित बाजारों तक पहुंच रहा है। अपनी औद्योगिक विरासत, टेक्नोलॉजी कंपनियों और तेजी से बढ़ते पेशेवर कार्यबल के मेल के कारण पुणे इस बदलाव को विशेष रूप से दर्शाता है। गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के लिए वेल्थ मैनेजमेंट एक दीर्घकालिक व्यवसाय है और इसे उन्हीं सिद्धांतों के आधार पर विकसित किया जा रहा है, जिन्होंने पिछले १२९ वर्षों से ग्रुप को आकार दिया है—विश्वास, ग्राहकों की गहरी समझ और पीढ़ियों तक कायम रहने वाले व्यवसाय बनाने की प्रतिबद्धता। पुणे में हमारा विस्तार इसी यात्रा में एक और कदम है।”
गोदरेज वेल्थ उत्पादों के बजाय लोगों को केंद्र में रखने वाला दृष्टिकोण अपनाता है। इस दृष्टिकोण को टेक्नोलॉजी और कंपनी द्वारा विकसित क्षमताओं का समर्थन प्राप्त है। गोदरेज वेल्थ की इन क्षमताओं में गोदरेज सिग्नल्स और गोदरेज चॉइस शामिल हैं।। गोदरेज सिग्नल्स प्रत्येक निवेशक को गहराई से समझने में मदद करता है, जबकि गोदरेज चॉइस जोखिम के आकलन के माध्यम से मार्केट में उपलब्ध विभिन्न निवेश विकल्पों का सुव्यवस्थित विश्लेषण करने में सहायता करता है।
इस विस्तार पर कुनाल करनानी, सीईओ, गोदरेज वेल्थ, ने कहा, “पुणे में विभिन्न प्रकार के धन निर्माता हैं — कई पीढ़ियों से कारोबार कर रहे व्यावसायिक परिवारों और उद्यमियों से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाले वरिष्ठ कर्मचारियों तक। प्रत्येक व्यक्ति की अपनी संपत्ति को लेकर प्राथमिकताएं, परिस्थितियां और अपेक्षाएं अलग होती हैं। इसलिए उत्पादों को केंद्र में रखने के बजाय, व्यक्ति और उसके लिए महत्वपूर्ण निर्णयों को गहराई से समझना आवश्यक है। आईआईटी बॉम्बे के प्राध्यापकों के साथ एकेडमिक सहयोग के तहत गोदरेज सिग्नल्स और गोदरेज चॉइस पर किया गया हमारा कार्य इसी दृष्टिकोण को विकसित करने के प्रयासों का हिस्सा है। पुणे में अपना व्यवसाय विकसित करते हुए हमारा ध्यान अनुभवी वेल्थ मैनेजरों की नियुक्ति पर रहेगा, जिन्हें अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और क्षमताओं का समर्थन प्राप्त होगा, ताकि ग्राहकों के साथ सार्थक और दीर्घकालिक संबंध बनाए जा सकें। ”
सितंबर २०२६ में दिल्ली-एनसीआर में प्रवेश के बाद, पुणे भारत के प्रमुख वेल्थ मैनेजमेंट मार्केट में गोदरेज वेल्थ की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा का अगला कदम है।



