प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जरमोहरा बांध में मछलीपालन पट्टे के लिए आवेदन 30 अक्टूबर तक 

जरमोहरा बांध में मछलीपालन पट्टे के लिए आवेदन 30 अक्टूबर तक 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा . जिले के सिरमौर विकासखण्ड में स्थित जरमोहरा सिंचाई बांध में मछलीपालन के लिए 10 वर्षीय पट्टे (लीज) के लिए आवेदन 30 अक्टूबर तक किया जा सकता है। इस बांध का जल क्षेत्र 285 हेक्टेयर है। इसके लिए 21375 रुपए प्रतिवर्ष की लीज राशि निर्धारित की गई है। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने बताया कि मछलीपालन पट्टा जारी करते समय अनुसूचित जाति जनजाति के पंरपरागत मछलीपालक किसानों, अन्य पिछड़ावर्ग तथा सामान्य वर्ग के पंजीकृत मछुआ सहकारी समितियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें भी स्थानीय अनुसूचित जाति-जनजाति मछुआरों को वरीयता दी जाएगी। पंजीकृत मछुआपालन सहकारी समिति के आवेदन के साथ समिति का प्रस्ताव सदस्यों की प्रमाणिक सूची समिति का जीवित पंजीयन तथा पिछले तीन वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट देना आवश्यक होगा। समिति को उप पंजीयक सहकारी संस्थाओं द्वारा समिति के परिसमापन में न होने संबंधी प्रमाण पत्र तथा बैंक नोड्यूज देना होगा। समिति को उसके पास मछलीपालन के लिए उपलब्ध तालाबों की सूची भी देना आवश्यक है। आवेदन पत्र सहायक संचालक मछलीपालन कार्यालय शिल्पी प्लाजा ए ब्लॉक में 30 अक्टूबर तक जमा किए जा सकते हैं। लीज के संबंध में स्वीकृत अथवा अस्वीकृत करने का सम्पूर्ण अधिकारी जिला पंचायत रीवा को होगा

।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button