पूणेमहाराष्ट्रराजनीतिशिक्षा

महायुति के दोनों उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाएं : परशुराम वाडेकर

महायुति के दोनों उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाएं : परशुराम वाडेकर

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे। पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. स्मिता योगेश जाधव और पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कौस्तुभ मुरलीधर गावडे भाजपा महायुति के अधिकृत उम्मीदवार हैं। दोनों उम्मीदवारों को प्रथम वरीयता का मत देकर भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने किया।

 

शहराध्यक्ष संजय सोनवणे की अध्यक्षता में आज पार्टी कार्यालय में प्रमुख पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए महायुति के दोनों उम्मीदवारों के पक्ष में जोरदार प्रचार अभियान चलाने की अपील की।

 

वाडेकर ने कहा, “महायुति के दोनों उम्मीदवार बेहद सक्षम और योग्य हैं। सभी कार्यकर्ता घर-घर और मतदाताओं तक पहुंचकर प्रचार करें। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में डॉ. स्मिता जाधव तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कौस्तुभ गावडे को प्रथम वरीयता का मत देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। आगामी 23 तारीख को महायुति की जीत निश्चित है।”

 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ नेता रामदास आठवले के निर्देशानुसार स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में महायुति के उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए रिपब्लिकन पार्टी के सभी नगरसेवक और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

 

बैठक में राज्य के पूर्व सचिव बाळासाहेब जानराव, निलेश अल्हाट, नगरसेवक मोहन जगताप, बाबुराव घाडगे, महिपाल वाघमारे, शाम सदाफुले, किस्टपल राजमनी, अविनाश कदम, विनोद टोपे, संतोष खरात, विरेन साठे, सुनील गवळी, निलेश रोकडे, दामोदरे, खराळ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में श्याम सदाफुले ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button