प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में योजनाओं का लाभ दिलाएं — विधायक श्री पटेल

पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में योजनाओं का लाभ दिलाएं — विधायक श्री पटेल

ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो रहा है — जिला अध्यक्ष

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, आवेदनों का समय-सीमा में करें निराकरण — कलेक्टर श्री ओगरे

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज . मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सीएफटी भवन पिपराही में जन विश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवेदनों पर समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 

विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समय-सीमा में पहुंचाना अधिकारियों का दायित्व है। ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के माध्यम से अधिकारी गांवों में पहुंचकर आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहे हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार की लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी और आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं पात्र हितग्राहियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

 

शिविर में कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने कहा कि हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने राजस्व, पेंशन, छात्रवृत्ति एवं आहार अनुदान संबंधी आवेदनों पर समय-सीमा में कार्रवाई करने तथा नल-जल योजना के निर्माणाधीन कार्य शीघ्र पूर्ण करने, छूटे हुए टोलों को योजना से जोड़ने और बंद हैंडपंपों को सुधारने के निर्देश दिए।

 

उद्यमियों से संवाद, उद्योग विस्तार में प्रशासन देगा सहयोग :- मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के दौरान विधायक श्री पटेल , भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र मिश्रा एवं कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे एवं सीईओ जिला पंचायत सृष्टि देशमुख ने स्थानीय उद्यमियों प्रकाश सिंह एवं रवि सिंह से संवाद कर उनके अनुभवों एवं सुझावों की जानकारी ली। उद्यमियों ने बताया कि शासन की योजनाओं के माध्यम से प्राप्त आर्थिक एवं अन्य सहायता से उन्हें अपना व्यवसाय स्थापित करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला है। विधायक श्री पटेल ने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए उद्यमिता को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। कलेक्टर ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उद्योगों के विस्तार के लिए आवश्यक विभागीय अनुमतियों एवं प्रक्रियाओं में प्रशासन द्वारा समन्वय कर सहयोग प्रदान किया जाएगा। शिविर में लाड़ली लक्ष्म योजना के तहत हितलाभ प्रदान किया गया।

 

विधायक मऊगंज श्री पटेल , कलेक्टर ,पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी एवं हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया।इस अवसर पर स्वामित्व योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को पट्टों का वितरण भी किया गय। आवासीय भूमि के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज मिलने से हितग्राहियों को अपनी संपत्ति पर अधिकार का प्रमाण प्राप्त होता है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पी.के. पांडेय, एसडीएम हनुमना राजेश मेहता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उप

स्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button