रोझौही में किसी आंदोलनकारी की नहीं हुई मौत : कलेक्टर
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान :रीवा मध्य प्रदेश
रीवा कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि ग्राम सरई में 60 वर्षीय वृद्धा विमला कोल की 21 अक्टूबर को रात 8 से 9 बजे की बीच मौत हुई। इस घटना की राजस्व और पुलिस अधिकारियों से जाँच कराई गई है। जाँच में स्पष्ट है कि मृतका विमला कोल के रोझौही में चल रहे विरोध प्रदर्शन में किसी भी रूप में शामिल नहीं थी। उसकी मौत प्राकृतिक रूप से है। उसके परिवारजनों ने सामान्य मृत्यु की घटना मानते हुए परंपरा के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया। उसकी मौत विरोध प्रदर्शन स्थल रोझौही में नहीं हुई। उसकी मौत ग्राम सरई उन्मूलन में उसके घर पर हुई। इसलिए यह कहना सही नहीं है कि विमला कोल की मौत विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से हुई।



