मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

स्वामित्व योजना के भू अधिकार पत्रों के पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक लगेंगे शिविर

स्वामित्व योजना के भू अधिकार पत्रों के पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक लगेंगे शिविर

स्वामित्व योजना के भू अधिकार पत्रों का पंजीयन न कराने पर हितग्राही लाभ से हो सकता है वंचित – कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

 रीवा. रीवा जिले में स्वामित्व योजना से पात्र हितग्राहियों को जारी किए गए भू अधिकार पत्रों के निशुल्क पंजीयन का कार्य शत प्रतिशत पूरा करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत में 30 अक्टूबर तक शिविर लगाकर भू अधिकार पत्रों का पंजीयन किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि शिविर संबंधित ग्राम पंचायत में लगाए जा रहे हैं। इस शिविर में पटवारी ग्राम पंचायत सचिव ग्राम रोजगार सहायक और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहती है। शिविर में ही हितग्राहियों के आधार अपडेशन और ई केवाईसी की भी कार्रवाई दो दिनों में पूरी की जाएगी। ग्राम पंचायत के साथ-साथ पंचायत में उपलब्ध कॉमन सर्विस सेंटर का भी इनीशिएशन के लिए उपयोग किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा है कि स्वामित्व योजना से लाभान्वित हितग्राहियों की भू अधिकार पत्रों का निशुल्क पंजीयन कराने का अनुरोध है। सभी हितग्राही 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले शिविरों में शामिल होकर भू अधिकार पत्रों का निशुल्क पंजीयन कराले। ऑनलाइन पंजीयन न करने पर हितग्राही योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं ।पंजीयन होने से आपके आवास की जमीन का मालिकाना हक आपको वैधानिक रूप से मिल रहा है। इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। कलेक्टर ने कहा है कि सभी एसडीएम और तहसीलदार भू-अभिलेख पंजीयन के लिए चिन्हित पटवारी हल्को को प्रतिदिन का लक्ष्य देकर 5 दिनों में भू अधिकार पत्रों का शत प्रतिशत ऑनलाइन पंजीयन करायें। कार्य पूरा होने तक कोई भी राजस्व अधिकारी अपने तय मुख्यालय से बाहर नहीं जाएगा। सभी तहसीलदार तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम बनाकर हर घंटे में स्वामित्व योजना की प्रगति की रिपोर्ट दें। जिन पटवारियों के पास 20 से अधिक पंजीयन शेष है उनकी प्रतिदिन समीक्षा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button