स्वामित्व योजना के लिए हेल्पडेस्क शूरू
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा जिले की सभी तहसीलों में स्वामित्व योजना से जारी भू अधिकार पत्रों का ऑनलाइन पंजीयन किया जा रहा है। इसके लिए 30 अक्टूबर तक ग्राम पंचायत के सरपंच शिविर लगाये जा रहे हैं। भू अधिकार पत्रों के पंजीयन में आने वाली तकनीकी बाधाओं को दूर करने के लिए जिला स्तरीय हेल्पडेस्क शूरू किया किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि हेल्पडेस्क के लिए संयुक्त कलेक्टर सुधीर बेक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। हेल्पडेस्क में जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस आशीष दुबे, बेव जीआईएस क्वाआर्डिनेटर चक्रपड़ी नेटर तकनीकी सहायक अविनाश शर्मा, पटवारी मनोज पटेल तथा पटवारी धनंजय तिवारी को तैनात किया गया है। टीम के सभी सदस्य तहसीलों से स्वामित्व योजना के संबंध में प्राप्त तकनीकी कठिनाईयों का समन्वय से निराकरण करें।