प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जिला कृषि स्थायी समिति की बैठक संपन्न

जिला कृषि स्थायी समिति की बैठक संपन्न

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . जिला पंचायत रीवा की कृषि स्थायी समिति की बैठक समिति की सभापति श्री योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में खरीफ वर्ष 2026-27 में फसलों के क्षेत्राच्छादन एवं उत्पादकता की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी रबी वर्ष 2026-27 में बोई जाने वाली फसलों के क्षेत्राच्छादन, विभिन्न कृषि योजनाओं की प्रगति तथा विकासखंडवार बीज भंडारण एवं उपलब्धता के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में किसानों को कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने तथा विभागीय कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई। उद्यानिकी पशुपालन मत्स्य पालन कृषि अभियांत्रिकी एवं सहकारिता से संबंधित विभाग अंतर्गत संचालित समस्त योजनाओं का पालन प्रतिवेदन एवं आगामी सीजन में लक्ष अनुसार क्रियान्वयन अधिकारियों द्वारा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने पर जोर दिया गया। कृषि विभाग के उपसंचालक श्री यू पी बागरी द्वारा बैठक का संचालन किया गया एवं समस्त विभागों के एजेंडावर बिंदुओं पर संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा हुई एवं भाग लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button