कमिश्नर आज करेंगे कृषि आदान की समीक्षा
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . कमिश्नर रीवा संभाग शीलेन्द्र सिंह 29 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से आयोजित बैठक में कृषि, उद्यानिकी, मछलीपालन तथा संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक में आगामी फसल की तैयारियों तथा समर्थन मूल्य पर धान एवं अन्य अनाजों के उपार्जन की भी समीक्षा की जाएगी। बैठक कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित की गई है। संयुक्त संचालक कृषि बीएस जमरा ने सभी संबंधित विभागों के संभागीय अधिकारियों से अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। संभाग के अन्य जिलों के अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल होंगे।


