प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

रीवा में अग्निवीर भर्ती रैली 27 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक – 15 जिलों के युवा होंगे शामिल 

रीवा में अग्निवीर भर्ती रैली 27 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक – 15 जिलों के युवा होंगे शामिल 

कलेक्टर ने अग्निवीर सेना भर्ती रैली के लिए अधिकारियों को दी जिम्मेदारी 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा . भारतीय सेना द्वारा पात्र युवाओं को अग्निवीर पुरूष सैनिक के रूप में चयन करने के लिए रीवा में 27 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती रैली स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि भर्ती रैली सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा को नोडल अधिकारी तथा उप संचालक रोजगार अनिल दुबे को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस रैली में रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, कटनी, जबलपुर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, मण्डला, बालाघाट, सिवनी तथा डिण्डौरी जिलों के उम्मीदवार शामिल होंगे। इस रैली में प्रतिदिन 500 से 700 युवा भाग लेंगे।

कलेक्टर ने कहा है कि रैली के सुचारू संचालन के लिए पुलिस अधीक्षक भर्ती रैली स्थल पर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए पुलिस अधिकारियों सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करें। आयुक्त नगर निगम रैली स्थल पर सेना अधिकारियों की मांग के अनुसार पानी के टैंकर, पीने का स्वच्छ पानी, 20 चलित शौचालय उपलब्ध कराएं। भर्ती स्थल और शौचालयों की साफ-सफाई तथा अग्निशमन के लिए दल तैनात करें। रैली स्थल में प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराएं। भर्ती रैली मैदान में पानी के छिड़काव तथा परिसर में मच्छर नष्ट करने के लिए फागिंग की व्यवस्था करें। रैली स्थल में पर्याप्त संख्या में डस्टबिन, कचरा गाड़ी और 20 सफाईकर्मी तैनात रखें। भर्ती रैली में आने वाले आवेदकों को सामुदायिक भवन, धर्मशाला तथा विवाहघरों में ठहरने की रियायती दर पर व्यवस्था कराएं। वन मण्डलाधिकारी बैरिकेडिंग के लिए पर्याप्त संख्या में बांस और बल्लियाँ उपलब्ध कराएं।

कलेक्टर ने कहा है कि प्राचार्य आईटीआई सौरभ शुक्ला भर्ती के लिए आईटीआई का मैदान तथा सेना के दो सौ अधिकारियों और कर्मचारियों को ठहरने के लिए छात्रावास उपलब्ध कराएं। इनके भोजन की समुचित व्यवस्था करें। भर्ती रैली में उपयोग के लिए 21 कम्प्यूटर, दो कलर प्रिंटर, 6 सामान्य प्रिंटर तथा अन्य स्टेशनरी उपलब्ध कराएं। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग रैली स्तर में प्रतिदिन नि:शुल्क पेयजल के लिए सौ कैंपर उपलब्ध कराएं। रैली स्थल पर बैरिकेडिंग, प्रतिदिन रोलर चलाने तथा आवश्यकता होने पर जेसीबी मशीन उपलबध करने की व्यवस्था करें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रैली स्थल पर डॉक्टरों सहित चिकित्साकर्मी एंबुलेंस, दवाएं तथा आवश्यक उपकरण की व्यवस्था करें। जिला परिवहन अधिकारी रेलवे स्टेशन से भर्ती स्थल तक युवाओं को नि:शुल्क लेकर आने के लिए दो बसों की व्यवस्था करें। उप संचालक रोजगार भर्ती स्थल पर आवश्यकता के अनुसार टेंट, कुर्सी, टेबल, लाउडस्पीकर, इंटरनेट, जनरेटर तथा अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बिजली की आपूर्ति, भोजन व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, ठहरने की व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिला खेल अधिकारी को भर्ती स्थल पर उम्मीदवारों के बायोमेट्रिक पंजीयन, शारीरिक मापदण्ड की जाँच, मेडिकल जाँच तथा चार सौ मीटर दौड़ के लिए ट्रैक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button