जन विश्वास अभियान शिविर 13 नवम्बर को सेमरिया में
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . जन विश्वास अभियान शिविर 13 नवम्बर को सेमरिया नगर परिषद में आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि शासन की उच्च प्राथमिकता के मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी योजना में दर्ज आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। सभी जिला स्तरीय अधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर से विशेष वाहन से रवाना होंगे। अभियान के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्र, विद्यालय तथा स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया जाएगा। कलेक्टर ने एसडीएम सिरमौर अदिति जैन तथा सीएमओ नगर परिषद सेमरिया को शिविर के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं
।

