प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी पुलिस की महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की शिकायतों का त्वरित समाधान, गोपनीयता के साथ सुनी जा रही फरियाद

सीतामढ़ी पुलिस की महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की शिकायतों का त्वरित समाधान, गोपनीयता के साथ सुनी जा रही फरियाद

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

 

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देश पर जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और पूरी गोपनीयता के साथ सुना जा रहा है।

 

महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचने वाली महिलाओं की शिकायतों एवं समस्याओं को प्राथमिकता दी जा रही है। हेल्प डेस्क की प्रभारी महिला पुलिस पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

 

सीतामढ़ी पुलिस का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का निष्पक्ष समाधान करना तथा उन्हें बिना किसी भय या संकोच के अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button