प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी एसपी कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के निर्देश

सीतामढ़ी एसपी कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी,। जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने कार्यालय में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। सुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों पर त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए मामलों को अग्रसारित किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्षता के साथ निर्धारित प्रक्रिया के तहत निष्पादन करने को कहा, ताकि आम जनता को समय पर न्याय एवं राहत मिल सके। इस पहल का उद्देश्य पुलिस प्रशासन और आम नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करना तथा लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button