प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, अपराध नियंत्रण और छठ पूजा की सुरक्षा को लेकर एसपी ने दिए सख्त निर्देश

सीतामढ़ी में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, अपराध नियंत्रण और छठ पूजा की सुरक्षा को लेकर एसपी ने दिए सख्त निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार

सीतामढ़ी, । पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अक्टूबर माह में दर्ज एवं लंबित कांडों की समीक्षा की गई। इस दौरान अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण और आगामी छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

गोष्ठी में वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०-01), सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।

 

बैठक के दौरान अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार, दुष्कर्म तथा पॉक्सो अधिनियम से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित 60 दिनों की समय-सीमा में अनुसंधान पूरा कर आरोप-पत्र समर्पित करने का निर्देश दिया गया। वहीं, अन्य गंभीर एवं संवेदनशील मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध अनुसंधान सुनिश्चित करने के साथ गिरफ्तारी, वारंट एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाने को कहा गया। अवैध हथियारों और मादक पदार्थों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

 

आगामी छठ पूजा को देखते हुए एसपी ने सभी छठ घाटों का पूर्व निरीक्षण कर सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं का आकलन करने तथा पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक और उपद्रवी तत्वों को चिह्नित कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126/135 के तहत निरोधात्मक एवं बंधपत्र संबंधी कार्रवाई करने को कहा गया। इसके अलावा सक्रिय पुलिस गश्ती और प्रभावी आसूचना संकलन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए।

 

गोष्ठी के अंत में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता एवं सक्रियता बनाए रखने, जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा पर्व-त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button