पूणेमहाराष्ट्रविजनेस

बजाज लाइफ इंश्योरेंस ने आईआरडीएआई के शिकायत निवारण माह के तहत पुणे में किया शिकायत निवारण शिविर का आयोजन

बजाज लाइफ इंश्योरेंस ने आईआरडीएआई के शिकायत निवारण माह के तहत पुणे में किया शिकायत निवारण शिविर का आयोजन

रिपोर्ट विशाल समाचार 

 स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे,: भारत की प्रमुख निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, बजाज लाइफ इंश्योरेंस ने 20 नवंबर, 2026 को पुणे में उद्योग स्तरीय शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया। यह आयोजन भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकार (आईआरडीएआई) के शिकायत निवारण माह (जीआरएम) का अंग था। इस पहल के तहत बीमा क्षेत्र के सभी प्रमुख संबद्ध पक्षों एकजुट हुए ताकि पॉलिसीधारकों की लंबित शिकायतों का समाधान हो, दावा निपटान को बढ़ावा मिले और ग्राहकों का भरोसा बढ़े।

 

पुणे के विमान नगर स्थित ‘हयात रीजेंसी’ में आयोजित इस शिविर में 41 जीवन, साधारण और स्वास्थ्य बीमा कंपनियों ने हिस्सा लिया। इसमें आईआरडीएआई, बीमा लोकपाल (इंश्योरेंस ओम्बड्समैन), बीमा लोकपाल परिषद (काउंसिल फॉर इंश्योरेंस ओम्बड्समैन), और विभिन्न जीवन, साधारण तथा स्वास्थ्य बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इससे पॉलिसीधारकों को एक ही जगह पर बीमा कंपनियों से संवाद करने और अपनी समस्याओं का समाधान हासिल करने का अवसर मिला। बीमा कंपनियों ने इस शिविर में पॉलिसीधारकों की कुल 417 शिकायतों का समाधान किया गया, साथ ही ₹6.07 करोड़ के दावे का निपटारा किया। इस पहल के तहत अलग-अलग शहरों में आयोजित शिकायत निवारण शिविरों में, बजाज लाइफ इंश्योरेंस ने ₹5.85 करोड़ के दावा निपटान सुगम बनाया।

इस कार्यक्रम में आईआरडीएआई के मुख्य महाप्रबंधक श्री ए. रामानो राव, पुणे की बीमा लोकपाल सुश्री रचना खरे, और बजाज लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अनिल पी.एम. ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के दौरान आईआरडीएआई के अध्यक्ष का रिकॉर्ड किया गया संदेश भी सुनाया गया। साथ ही, बीमा कंपनियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के पॉलिसीधारकों को दावे की राशि का भुगतान भी किया। इस शिविर ने बीमा कंपनियों को अपने-अपने क्षेत्रों के पॉलिसीधारकों तक दावे की राशि पहुंचाने का अवसर भी प्रदान किया।

बजाज लाइफ इंश्योरेंस के विधि, अनुपालन और धोखाधड़ी रोकथाम इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष, श्री अनिल पीएम ने इस पहल पर अपनी टिप्पणी में कहा, “पॉलिसीधारकों के साथ होने वाला हर संवाद, ग्राहकों के हम पर भरोसा बढ़ाने का अवसर होता है। शिकायतों का समाधान करना तो महत्वपूर्ण है ही, लेकिन उनकी मूल वजहों को समझना और उन्हें जड़ से सुलझाना भी उतना ही ज़रूरी है। शिकायत निवारण माह जैसी पहलों के जरिए, हम पॉलिसीधारकों के साथ बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं। साथ ही, हम अपनी प्रक्रियाओं को और मज़बूत कर पाते हैं, ताकि ग्राहकों को सहज और त्वरित सेवा अनुभव मिल सके।”

बजाज लाइफ इंश्योरेंस ने पुणे में शिविर आयोजित करने के अलावा, कई अन्य शहरों में भी शिकायत निवारण माह से जुड़े शिविरों में हिस्सा लिया। इस तरह, कंपनी ने पॉलिसीधारकों से जुड़ने और उनकी लंबित शिकायतों को सुलझाने के लिए पूरे बीमा उद्योग द्वारा किए जा रहे प्रयासों में अपना सहयोग दिया।

बजाज लाइफ इंश्योरेंस ने इन शिविरों में भाग लेकर, पॉलिसीधारकों की सुरक्षा और शिकायतों के तुरंत समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। कंपनी इसके साथ आईआरडीएआई के ‘2047 तक सबके लिए बीमा’ के लक्ष्य के तहत पॉलिसीधारकों पर केंद्रित बीमा परितंत्र तैयार कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button