देशविजनेस

अपना बिजनेस शुरू करने की चाह में भारत दुनिया में अव्वल: 85% भारतीयों की यही ख्वाहिश, वैश्विक औसत से करीब दोगुना

अपना बिजनेस शुरू करने की चाह में भारत दुनिया में अव्वल: 85% भारतीयों की यही ख्वाहिश, वैश्विक औसत से करीब दोगुना

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान भारत देश 

भारत, : अपना बिजनेस अब मुख्यधारा का करियर विकल्प बन रहा है और लोगों की सबसे बड़ी पेशेवर ख्वाहिश के रूप में उभर रहा है। सर्वे के मुताबिक 10 में से 8 से ज्यादा (85%) भारतीय अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं। दुनिया के सबसे बड़े प्रोफेशनल नेटवर्क लिंक्डइन के लिए की गई रिसर्च के मुताबिक, युवा पीढ़ी इस बदलाव में सबसे आगे है: 94% जेन जी और 90% मिलेनियल्स का कहना है कि वे उद्यमी बनना चाहते हैं। 10 में से 7 (70%) जेन जी अगले तीन साल के भीतर अपना व्यवसाय या साइड बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं। यह इच्छा पुरुषों और महिलाओं, दोनों में लगभग बराबर है। 91% महिलाओं और 94% पुरुषों का कहना है कि वे अगले कुछ वर्षों में अपना कारोबार शुरू करने की उम्मीद रखते हैं।

 

लिंक्डइन के डेटा से पता चलता है कि अब ये इरादे अमल में बदलने लगे हैं। 2022 के बाद से अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल में “फाउंडर” जोड़ने वाले सदस्यों की संख्या 190% बढ़ी है, जिसमें जेन जी 383% के उछाल के साथ सबसे आगे है। जेन जी की रफ्तार तेज है, फिर भी लिंक्डइन पर मौजूद कुल फाउंडर्स में सबसे बड़ी हिस्सेदारी (48%) अभी मिलेनियल्स की है।

 

डिजिटल टूल्स और एआई से छोटे कारोबारों को बढ़ावा मिल रहा है। सर्वे में शामिल 86% भारतीयों का मानना है कि पांच साल पहले की तुलना में आज उद्यमी बनने के ज्यादा मौके हैं। लोगों ने इसके पीछे सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों तक पहुंचने की सुविधा (74%) और बिजनेस से जुड़ी जानकारी आसानी से मिलने (63%) को कारण बताया। इसके अलावा, 42% लोगों का यह भी कहना है कि लिंक्डइन जैसे प्लेटफॉर्म उद्यमियों को अपनी साख बनाने और संभावित ग्राहकों और पार्टनर्स से जुड़ने में मदद कर सकते हैं।

 

एआई से सबके लिए आसान हुई बिजनेस की राह

 

एआई कारोबार शुरू करने की रुकावटों को तेजी से कम कर रहा है और फाउंडर्स के कामकाज की बुनियाद का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। सर्वे में शामिल 10 में से 9 से ज्यादा भारतीय छोटे व्यवसायों के फाउंडर एआई का इस्तेमाल करते हैं। जिन लोगों के मुताबिक एआई और डिजिटल टूल्स ने उन्हें अपना बिजनेस शुरू करने या चलाने में मदद की है, उनमें से एक तिहाई से ज्यादा (36%) ने बताया कि इस तकनीक की मदद से वे ऐसे उत्पाद या सेवाएं दे पाए, जो वे पहले नहीं दे पाते थे। इसके अलावा, अपने व्यवसाय में एआई का इस्तेमाल करने वाले 23% फाउंडर्स का कहना है कि इसके बिना उन्हें ज्यादा फंडिंग की जरूरत पड़ती।

 

कुमारेश पट्टाबीरामन, लिंक्‍डइन इंडिया कंट्री मैनेजर ने कहा, “भारत में इस समय कारोबार और करियर को लेकर सोच बदल रही है। पहले व्यवसाय शुरू करने को करियर छोड़कर लगाई गई छलांग माना जाता था। अब लाखों लोगों के लिए यह करियर का ही हिस्सा बनता जा रहा है। एआई कुछ नया आजमाने की लागत कम कर रहा है, लेकिन किसी आइडिया को बिजनेस में बदलने का काम लोग ही करते हैं: वह नेटवर्क जो पहला दरवाजा खोलता है, वह टीम जो काम पूरा करती है, और वे ग्राहक जो आप पर भरोसा करते हैं। यहीं लिंक्डइन काम आता है। जो फाउंडर्स सबसे तेजी से आगे बढ़ेंगे, वे सही मौके का इंतजार नहीं करेंगे। वे शुरुआत करेंगे और चलते-चलते सही रिश्ते बनाते जाएंगे।”

 

एआई के बढ़ते इस्तेमाल के साथ भरोसेमंद रिश्ते और अहम हो गए हैं

 

एआई को अपनाने से पेशेवर रिश्तों की कीमत और बढ़ गई है। भारत में सर्वे में शामिल लगभग 10 में से 9 (88%) छोटे कारोबारों के फाउंडर्स का कहना है कि जैसे-जैसे उनके बिजनेस में एआई का इस्तेमाल बढ़ेगा, मजबूत प्रोफेशनल नेटवर्क का मोल और बढ़ता जाएगा। बड़े फैसले लेने की बात आती है, तो फाउंडर्स सबसे ज्यादा अपने इन्हीं प्रोफेशनल नेटवर्क (41%) की ओर रुख करते हैं, जो विशेषज्ञ सलाहकारों (39%) और एआई टूल्स (38%) से भी आगे हैं।

 

जब प्रोफेशनल नेटवर्क इतने अहम हो गए हैं, तो उनमें अपनी मजबूत साख बनाना भी उतना ही जरूरी है। सर्वे में शामिल 5 में से 4 फाउंडर्स (80%) का कहना है कि उन्हें भरोसा जमाने और पहुंच बढ़ाने के लिए अपने पर्सनल ब्रांड के सहारे कंटेंट क्रिएटर बनना पड़ा है। इसके अलावा, 88% फाउंडर्स का कहना है कि वे अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए अपना पर्सनल ब्रांड बना रहे हैं।

 

पोर्टफोलियो करियर का बढ़ता चलन

 

कारोबार करने का तरीका अब एक बिजनेस से आगे बढ़कर “पोर्टफोलियो करियर” का रूप ले रहा है, जहां फाउंडर्स एक साथ कमाई के कई जरिए और अलग-अलग व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स संभालते हैं। सर्वे में शामिल 75% भारतीय छोटे व्यवसायों के मालिकों का कहना है कि वे आय के एक से ज्यादा स्रोत चलाते हैं। यह एक ऐसे लचीले मॉडल की ओर इशारा करता है, जिसमें लोग अलग-अलग व्यवसायों, साइड प्रोजेक्ट्स और कमाई के दूसरे साधनों को एक साथ लेकर चलते हैं।

 

यही लचीलापन लोगों को अपना कारोबार शुरू करने की ओर खींचने का एक बड़ा कारण भी है। सर्वे में शामिल भारतीय फाउंडर्स के बीच उद्यमी बनने की प्रमुख वजहें ये हैं: अपने तरीके से काम करने की आजादी (56%), अच्छी कमाई की संभावना (52%), काम पर बेहतर नियंत्रण और लचीलापन (49%) और दूसरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की इच्छा (41%)।

 

हम जानते हैं कि अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए सही टूल्स चाहिए, जो आपको अपने ऑडियंस खोजने, अपने काम को शेयर करने और पैसे कमाने में मदद करें। लिंक्डइन टूल्स से अपना कारोबार आगे बढ़ाने के 5 तरीके ये हैं:

 

अपने काम की पूरी तस्वीर दिखाएं: अगर आप कोई बिजनेस चला रहे हैं या एक साथ कई जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं, तो इसे अपनी प्रोफाइल पर दिखाना अब ज्यादा आसान है। एक्सपीरियंस सेक्शन में एक से ज्यादा मौजूदा रोल दिखाए जा सकते हैं।

ऐसे संबंध बनाएं जो लंबे समय तक टिके रहें: आमने-सामने होने वाली मुलाकातों को स्थायी संपर्क में बदलने के लिए अपना लिंक्डइन बिजनेस कार्ड बनाएं। इसके अलावा, नए “प्राइवेट कनेक्शन नोट्स” की मदद से प्रीमियम बिजनेस सब्सक्राइबर अपने संपर्कों की प्रोफाइल पर एक निजी नोट जोड़कर यह याद रख सकते हैं कि उनकी मुलाकात कैसे हुई थी।

अपनी विशेषज्ञता को आय में बदलें: एडवाइस सेशंस की मदद से आप सीधे अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल से 1:1 पेड कंसल्टेशन दे सकते हैं। आप नए डैशबोर्ड में कमाई के अवसरों को ट्रैक कर सकते हैं या संभावित ग्राहकों को भी देख सकते हैं।

अपने बिजनेस को एक पहचान दें: प्रीमियम कंपनी पेज से आपको एक भरोसेमंद लैंडिंग पेज मिलता है, जहां आप अपना ब्रांड दिखा सकते हैं। कस्टम बटन, टेस्टिमोनियल्स और फॉलोअर बढ़ाने वाले ऑटो इनवाइट-टू-फॉलो जैसे फीचर्स से आपकी पहुंच भी बढ़ती है।

एक साथ कई काम संभालने में कम समय लगाएं और आगे बढ़ने में ज्यादा: जैसे-जैसे आपका बिजनेस बढ़ता है, आपको कई मोर्चे संभालने पड़ते हैं। प्रीमियम ऑल-इन-वन छोटे कारोबारियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें ग्राहक खोजने, ज्यादा लोगों तक पहुंचने और भर्ती करने में मदद करने वाले टूल्स एक साथ मिलते हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button