प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मंडल कारा, सीतामढ़ी में कल देर रात सघन छापेमारी

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मंडल कारा, सीतामढ़ी में कल देर रात सघन छापेमारी

 

जेल के सभी वार्ड, सेल, रसोईघर एवं अस्पताल सहित विभिन्न परिसर की गई गहन तलाशी, कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन के नेतृत्व में देर रात मंडल कारा, सीतामढ़ी में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।

 

छापेमारी के दौरान गठित संयुक्त टीम द्वारा मंडल कारा के सभी वार्डों, सेल, रसोईघर, अस्पताल सहित जेल के विभिन्न हिस्सों की गहन तलाशी ली गई। इसके अतिरिक्त जेल के बाहरी परिसर में भी सघन जांच अभियान चलाया गया। अधिकारियों द्वारा सभी वार्डों एवं सेल की नियमानुसार बारीकी से जांच की गई।

 

इस दौरान मंडल कारा परिसर से किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।

 

छापेमारी अभियान के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मंडल कारा का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

 

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जेल की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कारा परिसर में विधि-सम्मत एवं अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button